धनबाद, अप्रैल 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। संडे ड्यूटी की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा समर्थकों और प्रबंधन के बीच सोमवार को वेस्ट मोदीडीह कोलियरी कार्यालय में वार्ता हुई। बैठक में परियोजना पदाधिकारी आई क्यू खान के समक्ष संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांग रखी। वार्ता के बाद प्रबंधन की ओर से कोल कर्मियों को तीन संडे ड्यूटी देने पर सहमति जताई गई। इससे पहले संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने एक सप्ताह पूर्व संडे ड्यूटी की मांग को लेकर वेस्ट मोदीडीह परियोजना, हाजिरी घर, पार्किंग स्थल और कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में आंदोलन किया था। बैठक में प्रबंधन की ओर से विवेक कोडियार उपस्थित थे, जबकि यूनियन की ओर से पार्षद सह मजदूर नेता छोटू सिंह, चंदन महतो, हरेंद्र सिंह, बाल्मीकि यादव, संदीप कुमार, विपिन राय, कलीम खान सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...