धनबाद, अप्रैल 27 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने रविवार को संडे ड्यूटी की मांग को लेकर कार्य बाधित कर दिया। कोलियरी के पार्किंग स्थल पर पहुंचकर समर्थकों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया। बता दें कि बीते रविवार से संयुक्त मोर्चा द्वारा संडे ड्यूटी को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। बीते रविवार को भी कार्य बाधित कर कतरास क्षेत्रीय कार्यालय की बंदी व जीएम का पुतला दहन किया गया था।मोर्चा समर्थकों ने कहा कि प्रबंधन कार्यरत कर्मियों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है। संडे व हॉलीडे की ड्यूटी केवल अपने चहेते कर्मियों को उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनसे रकम वसूली जा सके। इस वसूली में क्षेत्रीय व कोलियरी प्रबंधन व कर्मचारी शामिल हैं।...