रामगढ़, जून 3 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के बीच अप्रैल और मई माह के वेतन में रविवारीय ड्यूटी और पेड हॉलिडे का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित होकर कामगारों ने यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (युकोवयू) के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मिश्रा के माध्यम से श्रम मंत्रालय के समाधान पोर्टल पर बुधवार को शिकायत दर्ज कराया गया है। सुनील मिश्रा ने बताया कि स्थानीय कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों के हनन का मामला सामने आया है। श्रमिकों ने श्रम मंत्रालय के समाधान पोर्टल पर एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। ​शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रबंधन ने श्रमिकों को उनकी रविवारीय ड्यूटी और पेड हॉलिडे का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो कि श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। यूनियन के कार्यकारी अध्...