मेरठ, जून 8 -- भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती प्रांत दिव्यांग प्रमुख मनीष कुमार, डॉ. प्रणाल शाण्डिल्य, खेलो इंडिया प्रशिक्षक गौरव त्यागी का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइकिलिंग के माध्यम से फिट रहने को किया प्रेरित यह भी पढ़ें- साइकिल रैली में युवाओं का उत्साह, पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- डायट में आयोजित 'संडे ऑ...