बगहा, जून 8 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में शिक्षा विभाग ,खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन हुआ। जो शहर के समाहरणालय परिसर बेतिया से प्रारंभ होते हुए मुहर्रम चौक- सर्किट हाउस -सागर पोखरा- पावर हाउस - नगर भवन स्थित खेल भवन -सह- व्यायामशाला भवन में करीब 7 किलोमीटर दूरी तय किया गया । यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकली साइकिल रैलीकार्यक्रम का विवरण इस साइकिल रैली में नगर निगम परिसीमन के सभी हाई स्कूल के बालक- बालिका 125 की संख्या में तथा माय भारत के साइकिल खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी व जिला युवा अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर विजय ...