गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत सात जून को संडे ऑन साइकिल अभियान आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। यह अभियान 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। पत्र के माध्यम से उपनिदेशक पंचायत ने बताया कि 1 जून से 14 जून तक विश्व साइकिल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) और यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) के सहयोग से 7 जून को संडे ऑन साइकिल का एक विशेष आयोजन किया जाएगा। इसका उदेश्य साईकिलिंग को बढ़ावा देना और 1 लाख से अधिक साइकिल चालकों की भागीदारी के साथ रिकार्ड स्थापित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...