संडेज ऑन साइकिल का आयोजन
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में संडेज ऑन साइकिल के 70वें संस्करण का आयोजन हुआ। इस बार कार्यक्रम की थीम नारी शक्ति रही, जिसमें महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में योग और वेलनेस से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान एमडीएनआईवाई की योग प्रशिक्षक अमृता शर्मा और ललित गंगवाल ने लोगों को योग के महत्व बताए। यह आयोजन आयुष मंत्रालय के योग 365 अभियान के तहत किया गया। यह भी पढ़ें- निकाली साइकिल यात्रा, सैंड आर्ट से दर्शाया नारी शक्ति और अधिकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.