संडीला में 70 दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल
हरदोई, मार्च 30 -- संडीला। नगर के जयपुरिया स्कूल में दिव्यांग कर्मयोगी सम्मान एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन व विशिष्ट अतिथि के रूप में याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेन्ट आनंद शेखर व दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला अधिकारी शशांक सिंह ने 10 ई-साइकिल व 60 ट्राई साइकिल दिव्यांगों को वितरित की। अध्यक्षता पालक अधिकारी भारती भवन, वीरेंद्र सिंह ने की। संयोजक राघवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कछौना संचित अग्रवाल, गोविन्द, अतुल सिंह, अर्पित गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.