हरदोई, अप्रैल 15 -- संडीला। कस्बे में सदर बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग 247 बंद होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मरम्मत के चलते 15 अप्रैल सुबह 8 बजे से 16 अप्रैल शाम 6 बजे तक फाटक बंद किया जाना प्रस्तावित था पर अब इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। एसडीएम नारायणी भाटिया ने फाटक बंद किए जाने पर असहमति जताई। प्रशासन ने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे स्थगित कर दिया। पहले से ही सेंट थेरेसा बाईपास फाटक बंद होने के कारण नगर में भीषण जाम की स्थिति बनने की आशंका थी। ऐसे में एक और फाटक बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। यह भी पढ़ें- राजस्थान के यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा अलर्ट;14 ट्रेनें रद्द, 30 से ज्यादा डायवर्ट प्रशासन के इस फैसले से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.