हरदोई, अप्रैल 21 -- संडीला। थाना क्षेत्र के शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रमाकांत (45) की मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 16 अप्रैल को सुनील बाराती व उसकी मां से विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें वह घायल हो गए थे। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...