हरदोई, मार्च 24 -- संडीला। ग्राम सोम निवासी आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर को अपने घर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में बैठे सुशील और पूजा गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसको काफी चोट आई है। शोरगुल होने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...