हरदोई, जून 21 -- हरदोई। जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हवाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों पर स्थायी हेलीपैड विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संडीला ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरनगर अजिगवा अतरौली रोड में स्थायी हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना केवल वीआईपी आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, मेडिकल इमरजेंसी तथा राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। हेलीपैड के निर्माण से बाढ़, आग, सड़क दुर्घटना अथवा अन्य प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों तक...