हरदोई, मार्च 28 -- सण्डीला। यातायात पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो डबल डेकर बसों को सीज कर दिया है। यातायात निरीक्षक अनिल सैनी के नेतृत्व में बस स्टैंड चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अतरौली से दिल्ली जा रही दोनों बसों के चालकों से कागजात मांगे गए पर वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...