हरदोई, मई 24 -- संडीला, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की युवा महिला शाखा दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय "प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग" का शुभारंभ कहली-तेरवा स्थित एक डिग्री कॉलेज परिसर में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मातृशक्ति की अखिल भारतीय संयोजिका मीनाक्षी ताई ने किया। उद्घाटन सत्र में मीनाक्षी ताई ने कहा कि वर्तमान समय में युवतियों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। दुर्गा वाहिनी का यह शौर्य वर्ग आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। शिविर में युवतियों को नियुद्ध, दंड संचालन, जूडो-कराटे, योग, प्राणायाम और बाधा पार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मरक्षा में सक्षम बन सकें। यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और योग से सेहत की सीख सुबह से रात तक अनुशासित द...