संडीला में डीजल चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे
हरदोई, मई 14 -- संडीला। पुलिस ने डीजल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने अशरफ अली, आलम अली, असद उर्फ इरशाद अली और इशरत अली उर्फ छंगा को दबोचा है। ये सभी हरदोई के मथौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। हाईवे और सुनसान इलाकों में वारदात करता था। रात में खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से डीजल चोरी करते थे।विरोध पर आरोपी मारपीट और लूटपाट करते थे। वारदात से पहले गिरोह के सदस्य पूरी रेकी करते थे। इनके खिलाफ संडीला, मथौगंज, कछौना, बघौली और बिलग्राम सहित विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.