हरदोई, फरवरी 3 -- संडीला। गोलागंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड और एक डायरी में लिखे कुछ मोबाइल नंबर मिले। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सुबोध दास निवासी गांव सोलर सरिया गया, बिहार के रूप में हुई। फोटो भेजे जाने पर परिजनों ने शव की पुष्टि भी कर दी। मृतक की उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...