हरदोई, मई 10 -- हरदोई। संडीला व बालामऊ विधानसभा की लगभग नौ लाख लोगों की जनसंख्या पर सरकारी अस्पतालों में एक भी सर्जन नहीं है। मजबूरन लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटलों की ओर रुख करना पड़ रहा है। तहसील में कुल पांच सीएचसी हैं जिनमें संडीला, कछौना, भरावन, बेहंदर व कोथावां शामिल हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रोगी अपने इलाज के लिए आते हैं। संडीला सीएचसी में प्रतिदिन 400 से 500 रोगी स्वास्थ्य परीक्षण कराते हैं। इनमें दर्जनों ऐसे रोगी होते हैं जिनका जटिल ऑपरेशन होना होता है। सीएचसी पर सर्जन उपलब्ध न होने से मजबूरन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर महंगी फीस देनी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक यहां 2021 तक सर्जन डॉ मसूद आलम की तैनाती थी। उनके स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य महकमे ने यहां कोई नवीन तैनाती नहीं की है। वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.