हरदोई, जून 25 -- संडीला। सांक गांव निवासी सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिहार सरकार के दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग में अपर निदेशक पद पर हुआ है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी गांव के शिवशंकर त्रिपाठी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा आसिफ अली इंटर कॉलेज जिंदौर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य लेकर सत्येंद्र पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सुजीत का एससीसी सीजीएल के साथ बीपीएसी में भी चयन सत्येंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और भाभी ...