सासाराम, जून 23 -- (पेज तीन की लीड) नौ महिला पुलिस समेत 12 जवान घायल, एक पुलिसकर्मी सासाराम रेफर सिकठी गांव के पास चावल लदे एफसीआई ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा संझौली/नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर सिकठी गांव के समीप एक सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना का विवरण एफसीआई के चावल से लदे एक ट्रक ने पीछे से पुलिस बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में तीन पुरुष एवं नौ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल नोखा पीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिकठी गांव के पास पीछे से आ रहे एफसीआई ट्रक ने बस में टक्...