नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने वानखेड़े स्टेडियम में 54 गेंद में 100 रन पूरे किए। संजू का आईपीएल 2026 में ये दूसरा शतक है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने शुरुआती आठ मैचों में दूसरी सेंचुरी लगाई। आईपीएल के इतिहास में संजू सैमसन ने 5वां शतक ठोका है। संजू सैमसन की शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए।5 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बैटर संजू सैमसन आईपीएल में पांच या उससे अधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते ...