नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने क्राइस्टचर्च में 23 गेंद में 50 रन पूरे किए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत को 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत मिली। हालांकि टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण बीच के ओवरों में दबाव में आई थी। इस अर्धशतकीय पारी की मदद से संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह एक कैलेंडर ईयर में 8 या उससे अधिक बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह भी पढ़ें- अभिषेक का धाकड़ अंदाज, 7वीं बार पहली गेंद पर छक्का लगा बनाया अद्भुत रिकॉर्डटी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल में भारत ...