नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अपने शतक के पीछे की कहानी बताई है। सैमसन के शतक के दम पर सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन बोर्ड पर लगाए थे। वानखेड़े की मुश्किल पिच पर जहां सीएसके का कोई और बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया, वहीं इस बल्लेबाज ने शतक जड़ा। सैमसन ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। सैमसन की इस पारी से ही चेन्नई की जीत सुनिश्चित हुई। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में पहली बार CSK ने किया ये कारनामा, MI के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज संजू सैमसन ने मैच के बाद अपनी इस शतकीय पारी को लेकर कहा, "MI के खिलाफ वानखेड़े में सेंचुरी बनाकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है...