नई दिल्ली, मार्च 2 -- संजू सैमसन वैसे तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जड़ चुके हैं। आईपीएल में भी उनके नाम 3 शतक है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रनों की पारी उनके करियर की सबसे बड़ी पारी कही जाएगी। इसके पीछे का कारण ये है कि ये मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था, जिसमें सेमीफाइनल का टिकट दांव पर था। सैमसन की इसी 50 गेंदों में खेली गई 97 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में और आईपीएल में ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने अभी तक मैच फिनिश नहीं किया था, लेकिन 28 बार फेल होने के बाद 29वें प्रयास में मैच को फिनिश किया और नाबाद लौटे। आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 29वीं पारी में...