नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में पांच हजार रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान संजू सैमसन ने ये उपलब्धि हासिल की। सैमसन ने मैच के दौरान दूसरे ओवर में रबाडा के खिलाफ चौका लगाकर ये कीर्तिमान हासिल किया। संजू सैमसन के नाम अब 180 पारियों में 5008 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.69 का रहा है और स्ट्राइक रेट 140.59 है। उन्होंने पांच शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। सैमसन ने 185 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। संजू अब तक तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। वह गेंद के लिहाज से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.