नई दिल्ली, अगस्त 29 -- कप्तानी से हटाए जाने के लंबे समय के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा इंटरव्यू मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर दिया है। इस साक्षात्कार में उन्होंने विश्व कप जीतने के दौरान सामने आई परेशानियों और लिए गए बड़े फैसलों के बारे में भी खुलकर बात की है। इनमें संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने और फिर से टीम की प्लेइंग XI में शामिल किए जाने के बारे में भी खुलकर बातें हुई हैं। विश्व कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी लचर रहा, जबकि ईशान किशन ने शानदार फॉर्म दिखाया। इसके चलते उन्हें सैमसन से पहले मौका मिला। हालांकि, विश्व कप में भारत की धीमी शुरुआत और अभिषेक शर्मा के फिट ना होने के कारण संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया और नॉकआउट मैचों में ...