नई दिल्ली, मार्च 6 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली। टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने 89 रन बनाए। गुरुवार को खेले गए इस मैच में भारत ने संजू के 89 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जबाव में इंग्लैंड 246 रन ही बना सकी। भारत ने इस मैच को 7 रनों से जीतकर 2022 के सेमीफाइनल की हार का बदला लिया और अंग्रेजों से फुल लगान वसूल किया। संजू ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211 के अधिक का रहा। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। यह भी पढ़ें- संजू और बुमराह नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार- अश्विन अपनी इस लंबी पारी के दौरान संजू ने विकेट के चारों ओर शॉट खेले। उन्...