नई दिल्ली, मई 21 -- चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की पारी के दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन को चोट लगी। विकेट के पीछे गेंद रोकने के प्रयास में उन्हें ये चोट लगी। गेंद उनकी दस्ताने को छूकर बाउंड्री की तरफ चली गई। लेकिन गेंद लगने के कारण उनकी उंगली में सूजन थी, जिसके बाद दर्द के कारण उन्होंने बाहर जाने का फैसला किया। चेन्नई ने उनकी जगह उर्विल पटेल को ग्लव्स थमाया है। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 125 रन की साझेदारी हुई। गुजरात टाइटंस की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन चोटिल हुए। स्पेंसर जॉनसन के ओवर की तीसरी गेंद लेग साइड की तरफ जाने के बाद लेट ...