नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि मिचेल सैंटनर का ये फैसला शुरुआती ओवरों में गलत साबित हुआ है। भारतीय सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। संजू सैमसन और अभिषेक के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार हुआ खिताबी मुकाबले में सलामी जोड़ी ने 50 से अधिक की साझेदारी की है। भारतीय टीम ने सिर्फ 4 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे, जोकि टी20 विश्व कप के किसी भी सेमीफाइनल या फाइनल मैच में सबसे तेज़ टीम फिफ्टी है। इससे पहले 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ द...