बिहारशरीफ, मार्च 11 -- संजू चंद्रा बनीं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्ष शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एएनएम संजू चंद्रा को चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चेवाड़ा अध्यक्ष तो शुभम कुमार को प्रखंड का मंत्री बनाया गया है। बुधवार को पर्यवेक्षक मुरारी प्रसाद, चुनाव पदाधिकारी अनिल कुमार व सर्वेश्वर कुमार की देखरेख में चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विजय कुमार सहित छह सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...