धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम में मेयर पद का चुनाव धीरे-धीरे दिलचस्प होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के लाख प्रयास के बावजूद पार्टी के अंदर की गुटबाजी मेयर पद के दावेदारों को देखकर आसानी से समझी जा सकती है। भाजपा नेता सह पूर्व विधायक संजीव सिंह, विधायक मथुरा महतो के पुत्र दिनेश महतो, झामुमो नेता देबू महतो समेत 22 लोगों ने मेयर पद के लिए पर्चा खरीदा है। गुरुवार को नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन मेयर पद सिर्फ एक प्रत्याशी के रूप में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन किया। बाकी 21 लोगों ने सिर्फ नामांकन पत्र खरीदा है। एक ही दल से कई नेताओं के नामांकन पत्र खरीदने के बाद से यह माना जा रहा है कि पार्टियों में एक उम्मीदवार पर सहमति मुश्किल है। भाजपा में ही चंद्रशेखर अग्रवाल के बाद पूर्व विध...