जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के जोगियापुर स्थित सभा स्थल पर लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की आम व्यापारी बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान जिला कमेटी की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संजीव साहू को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही शशि श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, देवेंद्र साहू को जिला उपाध्यक्ष, रंजीत सोनकर को जिला कोषाध्यक्ष तथा गगन जायसवाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को जिम्मेदारी सौंपना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ये पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आते हैं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा। प्रदेश महामं...