संजीव सरदार ने सदन में झारखंड-उड़ीसा सीमा पर तिरिंग काली मंदिर मुख्य पथ के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की उठाई मांग
घाटशिला, मार्च 16 -- जादूगोड़ा । पोटका विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क समस्याओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में आवाज उठाई है। उन्होंने शून्यकाल के दौरान झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित तिरिंग काली मंदिर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।विधायक संजीव सरदार ने सदन को अवगत कराया कि तिरिंग काली मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से बनाकाटा, पाटापानी, हाड़ियान एवं कोवाली तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण हो चुकी है। इसके कारण दक्षिण पोटका क्षेत्र में लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.