धनबाद, अगस्त 23 -- रामगढ़ के बरकाकाना स्थित निजी इस्पात फैक्ट्री में हादसे में सेट इंचार्ज संजीव केसरी की मौत की खबर मिलते ही धनबाद की हाउसिंग कॉलोनी में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजीव केसरी की ससुराल हाउसिंग कॉलोनी में है। तारा मंदिर के सामने स्थित एलआईजी फ्लैट में उनकी पत्नी और बेटी रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रामगढ़ के लिए रवाना हो गए। हादसे की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव के ससुर स्व. मदन केसरी नोटरी का काम करते थे। संजीव की 22 वर्षीय पूजा केसरी जालान अस्पताल में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- रामगढ़ फैक्ट्री हादसे में श्री बंशीधर नगर के इंजीनियर अभिषेक की मौत, छह माह पहले ही मिली थी नौकरी शादी के बाद से ही संजीव की पत्नी और बेटी लंबे समय से हाउसिंग कॉलोनी...