जहानाबाद, फरवरी 24 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के काको प्रखंड के अहियासा गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा के माध्यम से कुल 49 लाभार्थियों का पंजीकरण नेत्र परीक्षण विभाग में किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा के माध्यम से उज्जवल दृष्टि योजना अंतर्गत 22 लाभार्थियों के मध्य चश्मा वितरित किया गया है। विदित है कि जहानाबाद में गांधी मैदान के समीप बुनियाद केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें फिजियोथैरेपी, वाक् एवं श्रवण जांच,चश्मे का लाभ, परामर्शन की व्यवस्था जैसी सुविधाएं दी जा रही है। संजीवनी वैन इसी से संबंध सेवा है। यदि आप दिव्यांग ,वृद्ध या फिर विधवा माता बहनों की श्रेणी में आते हैं तो आप बुनियाद केंद्र और इससे संबद्ध संजीवनी सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। फोटो- 24 फरवरी ज...