बाराबंकी, अगस्त 8 -- रामनगर (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी -बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित घाघरा घाट के संजय सेतु पुल के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रामनगर थाना क्षेत्र के सीहामऊ निवासी मोहित दीक्षित (32) बीती रात करनैल गंज से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे कि संजय सेतु पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वे गिर कर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे करनैल गंज स्थित बंधन बैंक में शाखा प्रबंधक की नौकरी करते थे। मोहन दीक्षित की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। मृतक की पत्नी सोनी क...