रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। चतरा एयर एम्बुलेंस दुर्घटना मामले को लेकर आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष एवं दंत चिकित्सक डॉ पार्थ परितोष ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉ पार्थ ने दुर्घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, पीड़ित परिवारों की वर्तमान स्थिति, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मामले में आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...