रांची, जून 18 -- तमाड़, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को एनएच-33 के जमशेदपुर से रांची तक बहुप्रतीक्षित ओवरले कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान दिउड़ी मंदिर पहुंचने पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने माता दुर्गा के चरणों में माथा टेककर झारखंड सहित देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं ने रांची-कांड्रा रेलवे लाइन का निर्माण जल्द कराने तथा तमाड़ क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों के सुधार की मांग रखी। इस पर मंत्री ने सभी प्रमुख सड़कों और रेलवे लाइन के कार्य को जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री संजय सेठ आज चौका में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...