बोकारो, अप्रैल 15 -- चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से पेटरवार के संजय सिंह को बोकारो जिला भाजपा का महासचिव बनाने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उनके कार्यकाल में बोकारो भाजपा जन-जन तक अपनी पकड़ बना सकेगी। महासचिव भैया प्रीतम ने कहा यह महापरिवार के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि संजय सिन्हा को उनके कार्य कुशलता व पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिले का महासचिव बनाया है व उन्हें एक अहम जिम्मेदारी दी है। बधाई देने वाले में जयशंकर जयपुरियार,अरुण सिन्हा, अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा,सुरेंद्र सिन्हा ,रमन सिन्हा, संजय सिन्हा,रतनलाल व राज श्रीवास्तव,लालेश सिन्हा व अनूप सिन्हा, केपी सिन्हा ,ओंकार सिन्हा, विराज श्रीवास्तव ,सुनील करण ,पंकज सिन्हा,अनिल कुमार आदि ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दिया। यह भी पढ़ें- जिला भाजपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्...