संजय सिंह हत्याकांड का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
झांसी, अगस्त 2 -- झांसी, संवाददाता। मेड किचन रेस्टोरेंट में 23 जुलाई को हुए चर्चित संजय सिंह हत्याकांड में झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवाबाद थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीत यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की थार बरामद हुई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। गांव हैवतपुरा निवासी रामदेवी प्रधान हैं। उनका बेटा संजय सिंह झांसी में नंदनपुरा इलाके में रहकर प्रोपर्टी का कारोबार करता था। 23 जुलाई को वह दोस्तों के साथ मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई संदीप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.