नई दिल्ली, जून 25 -- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को श्रीराम मन्दिर जमीन खरीद घोटाले से जुड़े 11 कागजात एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत को सौंपे हैं। बिंदुवार इनका डिटेल देने के साथ ही करीब 600 पेज के दस्तावेज दिए हैं। आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े लोगों ने पहले सस्ते रेट पर जमीनों को खरीदा और बाद में बहुत महंगे रेट पर राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दिया। संजय सिंह ने दावा किया कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का इस्तेमाल इस जमीन घोटाले में किया गया है।चंपत राय ने किसकी-किसकी जमीन कितने में खरीदी कुसुम पाठक हरीश पाठक से 4 करोड़ 97 लाख 76 हज़ार की जमीन को चंपत राय ने 8 करोड़ में खरीदी। इस खरीद में गवाह के रूप में भाजपा के तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का नाम लिखा है।एक ही दिन में जमीन दो बार बिकी ...