नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- राज्यसभा में आम आमदी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा को हटाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के इस कदम के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी जोरों पर हैं। इस बीच उनकी जगह लेने वाले साल 2022 से पंजाब से आप सांसद ने अशोक मित्तल ने इस फेरबदल की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस बात की भनक भी नहीं थी कि पार्टी कुछ ऐसा फैसला करने वाली है। जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में लीडर संजय सिंह ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी तो वह खुद बहुत हैरान थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अशोक मित्तल राज्यसभा में ग्रीन कवर पर सप्लीमेंट्री सवाल पूछने ही वाले थे कि संजय सिंह ने उन्हें बुलाया और बताया कि अब उन्हें डिप्टी लीडर पद के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, अब तुम राघव च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.