मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी पदयात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार तोमर को बुलाकर किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान गांव-देहात की समस्याएं, फसल नुकसान, रोजगार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। राजकुमार तोमर ने किसानों की समस्याएं रखीं, जिस पर संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत, डॉ. संदीप, रामवीर सिंह, कृष्ण वीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...