पटना।, अगस्त 30 -- दिल्ली के होटल में कथित तौर पर एक महिला को देखकर बहक गए एक मंत्री का शरीर सैंडल से नापने की घटना की बिहार में खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण को बिहार के एक मंत्री से जोड़ा जा रहा है और उसकी आड़ में कई नेताओं के नाम उछाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी ने छेड़ने पर एक मंत्री की पिटाई कर दी। बिहार की राजनीति में इसको लेकर अटकलबाजी में एक से अधिक मंत्रियों के नाम घसीट दिए गए हैं। इन आरोपों को लालू यादव के बड़े बेटे और महुआ से चुनाव हार गए तेज प्रताप यादव ने हवा देकर सीधे बिहार सरकार में लोजपा के मंत्री संजय सिंह पर संगीन आरोप लगा दिए। संजय महुआ से जीतकर ही विधायक और मंत्री बने हैं। तेज प्रताप के आरोप लगाने के बाद जब पटना में संजय सिंह से इसके बारे में पूछा गय...