पटना, अगस्त 31 -- बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और महुआ से लोजपा-रामविलास के विधायक संजय सिंह पर जेजेडी के नेता तेज प्रताप यादव के आरोपों को लेकर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता पर लगे आरोप संगीन हैं। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो नेता को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने संजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि दोषी मिलने पर ना पार्टी में बचेंगे और ना सरकार में मंत्री रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने भी उनसे जवाब-तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, सवालों से घिरे मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेज दिया है और अपने आरोप लगाने वालों को फोटो-वीडियो दिखाने कहा है। चिराग पासवान ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से कहा...