हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में देसाई डे नाइट क्रिकेट टर्नामेंट 29 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होगा। स्टेट लेवल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए हजारीबाग तैयार है। जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल ने कही। सांसद हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई प्रस्ताव रखें। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। यह भी ...