धनबाद, मई 29 -- अलकडीहा। गोलमारा के संजय सिंह के श्राद्ध कर्म पर गुरुवार को जुटे ग्रामीणों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और याद में एक पौधा लगाया। मौके पर उनके पुत्र गौरव सिंह, दिलखुश सिंह, एक पुत्री, छोटे भाई असित कुमार सिंह, धनबाद बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के केंद्रीय महामंत्री शिरीष कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय महामंत्री जीतलाल सिंह, जोन अध्यक्ष प्रभास प्रसाद सिंह, जोन एक अध्यक्ष निपु सिंह, चांदकुईया के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, बैजनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, किशन सिंह और बलराम सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...