मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ संजय सरावगी को बधाई दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने कहा कि इनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं नगर विधायक रंजन कुमार ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा। वहीं भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने भी दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा नेता मनीष कुमार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.