अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- सल्ट। ब्लॉक के संजय सत्यवली को नौ फरवरी को देहरादून में एक कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी पर्यावरण ग्रामीण उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। संजय पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर हरित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। सम्मान पर उन्होंने परिवारजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.