रिषिकेष, अप्रैल 9 -- रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब के संजय सकलानी अध्यक्ष और विजय रावत को सचिव बनाया गया है, जबकि हिमांशु गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से तंग लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा में मदद करना रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाना भी अपनी प्राथमिकता बताया। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्टिक गवर्नर रवि प्रकाश, डिस्टिक सचिव पंकज पाण्डेय, अध्यक्ष संजय सकलानी, सचिव विजय रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। क्लब विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा करता है। उम्मीद है नये क्लब की नवीन कार्यकारिणी इस कार्य को और बढ़ाने का काम करेगी। रोटरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.