प्रयागराज, जून 20 -- शिक्षाविद् संजय श्रीवास्तव को 18 से 20 जून तक सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ में आयोजित 17वें 'शिक्षाविद नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय गोल मेज सम्मेलन' में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 140 देशों की यात्रा कर चुकी जापानी ट्रैवलर यासुको हिगाशिजोन ने ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (गेटी) की अध्यक्ष डॉ. सुनीता गांधी एवं सीएमएस की संस्थापक सदस्य डॉ. भारती गांधी की उपस्थिति में प्रदान किया। उनकी उपलब्धि पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी) के पूर्व कार्यकारी सचिव डॉ. नीरज कुमार, डॉ. आरके टंडन, डॉ. मोहम्मद मसूद, प्रो. संतोष श्रीवास्तव, प्रो. आभा त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मंच पर औरंगाबाद के वीरेंद्र कुमार को मिला सम्मान यह भी पढ़ें- प्रो नीतिका कौशल को मिल...